पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Screening Of Returned Person From Abroad Should Be Kept At Home For 14 Days

विदेश से लौटे व्यक्ति की हो स्क्रीनिंग, 14 दिन तक घर में ही रखा जाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से डरने की नहीं बल्कि सावधान होने की जरूरत है। यह बात सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा ने कोरोना वायरस के संबंध में सीनियर मेडिकल अफसरों, मेडिकल अफसरों, आरबीएसके टीमों, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों, स्त्री व बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों को कही। सिविल सर्जन डा. जसमीत बावा ने शिक्षा विभाग को अपील की कि स्कूल में मार्निंग एसेंबली के दौरान विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। यही नहीं विद्यार्थियों को बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाए और हैंड वॉश की तकनीक बारे जागरूक किया जाए। लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज करने को कहा जाए। यदि कोई व्यक्ति विदेश यात्रा से वापस आया तो कम से कम 14 दिन उसको घर में ही रहने के लिए कहा जाए। जिले में अब तक कोराेना वायरस मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। डा. जसमीत बावा ने सभी को मिलजुल कर कार्य करने व स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने बैठक में आए सदस्यों को हिदायत की कि वह अपने कार्य के दायरे में, घरों के आसपास यदि कोई व्यक्ति विदेश से आता है तो सीधे स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया जाए। डा. जसमीत बावा ने कहा कि इस बीमारी से बचाव का एक ही रास्ता है, बार-बार हाथ धोए जाएं।

बुजुर्गों और बच्चों का वायरस से बचाव बेहद जरूरी

सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा बैठक को संबोधित करते हुए। -भास्कर

हिदायत, मॉस्क व अन्य चीजों पर ओवरचार्जिंग न की जाए

सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर के नेतृत्व में केमिस्ट एसोसिएशन कपूरथला, फगवाड़ा, भुलत्थ और सुल्तानपुर के प्रतिनिधियों से बैठक की। सिविल सर्जन डा. बावा ने निर्देश दिए गए कि ड्रग स्टाेरों पर मास्क, सैनीटाइजर की उपलब्धता को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने एसोसिएशन को अपील की कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया जाए। इसके अलावा उक्त टाईमज पर किसी भी तरह की ओवरचार्जिंग न करने की हिदायते दी। सिविल सर्जन ने हिदायत दी कि यदि कोई भी ड्रग स्टोर उक्त आइटम की ओवरचार्जिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया, केमिस्ट एसोसिएशन कपूरथला के प्रधान अवतार कृष्ण, महासचिव विनोद कुमार मल्होत्रा, उप प्रधान राजीव शर्मा, कैमिस्ट एसोसिएशन फगवाड़ा के प्रधान राकेश अग्रवाल, महासचिव विनीत गाबा, सुल्तानपुर से एसोसिएशन के प्रधान चंद्र मोहन, विकास चावला व भुलत्थ से प्रधान सुरिंद्र कुमार उपस्थित थे।

मेडिकल स्पैशलिस्ट डा. रवजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्गों और बच्चों का इस वायरस से बचाव करना जरूरी है। डा. राजीव भगत ने सीनियर मेडिकल अफसरों को कहा कि समय पर रिपोर्टिंग की जाए, गांवों में उनको मिली लिस्टों के मुताबिक जो व्यक्ति सस्पेक्टिड देशों से यात्रा करके आए हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से उनकी स्क्रीनिंग यकीनी बनाई जाए और उन्हें 14 दिन तक घर में ही रहने के लिए कहा जाए। जिला ब्लड ट्रांसफ्यूजन अफसर डा. प्रेमपाल ने एन्वायरमेंटल डी कंटैमीनेशन, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रेजेंटेशन दी। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा. रमेश कुमारी बंगा, जिला टीकाकरण अफसर डा. अाशा मांगट, डिप्टी मेडिकल कमिशनर डा. सारिका दुग्गल, जिला परिवार भलाई अफसर डा. राज करनी, सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. तारा सिंह, डा. अनीता मेघ, डा. सुखविंदर कौर, राम सिंह, रविंद्र जस्सल, जोती आनंद के अलावा अन्य कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...