- Hindi News
- National
- Phagwara News Self The Anniversary Of Raksha Rani Jalota Was Celebrated With Devotion
स्व. रक्षा रानी जलोटा की बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई
फगवाड़ा|श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा बाजार फगवाड़ा में मंदिर के संस्थापक स्व. रक्षा रानी जलोटा (झाई जी) का वार्षिक बरसी समागम श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।सुबह मन्दिर कमेटी की ओर से यज्ञ करवाया गया। यज्ञ में मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर कमेटी सदस्यों से पूर्ण आहुति डलवाई अौर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। यहां रविन्द्र कुमार काला, राजेश जलोटा, दर्शन भल्ला, धर्मपाल, पारस जलोटा, हैप्पी ब्रोकर, प्रदीप भारद्वाज, रमेश वधवा, आदित्य भारद्वाज मनोहर लाल भाटिया, सतीश कुमार, अशोक जलोटा, राकेश रानी जलोटा, सोनिया मौजूद रहीं।