पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गंदे पानी की निकासी का नाला बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाेग बाेले- नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान

कपूरथला श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग से होकर गुजरता शहर के गंदे पानी की निकासी का नाला तीन माह से बंद है। इस कारण क्षेत्र निवासियों में रोष है। उन्होंने बताया कि पुरानी जेल रोड, हाथीखाना, किला माेहल्ला में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, टूटे-फूटे गड्ढों से भरी सड़काें, निचले क्षेत्रों में खड़ा बारिश का पानी किसी भी समय गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकता है। कई बार नगर निगम का ध्यान इन समस्याओं की तरफ दिलाया गया। परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। गंदे पानी की निकासी का नाला जब से बंद है कुष्ठ आश्रम रोड, श्री गोइंदवाल रोड, पुरानी जेल रोड को जाती सड़क पर समतल से गहरी जंगलात जगह में गंदा पानी इस प्रकार भरा हुआ है। वैद्य मंडल के प्रधान गुरबचन बांका, डेयरी मालिक जरनैल सिंह बाजवा, अमरजीत सिंह, धर्मपाल, सुनील कुमार, रमन कुमार, पंचायत मेंबर तरसेम लाल नवां पिंड भट्ठे, कारज बाजवा, करतार धर्म कंडा की मालिक जसविंदर कौर, केवल सिंह, तरसेम लाल कूका, महिंदर सिंह, बलवीर सिंह आदि क्षेत्र निवासियों ने बताया कि ट्रीटमेंट गंदा नाला लंबे समय से बंद है और रिवर्स पानी आने से जंगलात विभाग की समतल से गहरी जगह पर इकट्ठा हो रहा है, जो अब दो सड़कों कुष्ठ आश्रम और श्री गोइंदवाल सड़क को पार करने वाला है। कई बार नगर निगम का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिला चुके हैं, परंतु कोई समाधान नहीं हो रहा। क्षेत्र निवासियों ने कहा कि डंप उठाए जाने के बाद सिविल पशु अस्पताल के बाहर, मस्जिद चौक, पुरानी कचहरी के बाहर, माल रोड को छोड़ कर लोगों ने कूड़ा फैंकना शुरू कर दिया है, जिस कारण मस्जिद चौक के समीप, हाथीखाना, बस अड्डे के समीप एलिमेंट्री स्कूल के बाहर और सिटी हार्ट चौक जलौखाना सहित कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। लोगों ने डीसी कपूरथला, नगर निगम के कमिशनर राहुल चाबा, ईओ आदर्श शर्मा से इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।

ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खराबी से आ रही समस्या : ईओ

नगर निगम के ईओ आदर्श शर्मा ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खराबी से निकासी का गंदा नाला बंद होने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत चल रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। प्लांट की मरम्मत होते ही जंगलात विभाग की खाली जगह में खड़ा पानी वाटर पंपों की सहायता से बाहर निकाल दिया जाएगा।

जंगलात विभाग की जगह में जमा गंदा पानी, जो 5 से 10 फुट गहरा होने के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है।भास्कर
खबरें और भी हैं...