- Hindi News
- National
- Rcf News Sharanjit Kaur In Lemon Race And Palak Sharma First In 100 Meters
नींबू दौड़ में शरणजीत कौर और 100 मीटर में पलक शर्मा प्रथम
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेल कोच फैक्ट्री में होला मोहल्ला को समर्पित खालसाई खेलें करवाई गई। इन खेलों में 5 साल से लेकर 80 साल तक के 2000 से अधिक बच्चों, नौजवानों व बुजर्गों ने भाग लिया। इन खेलों में 50 मीटर दौड़ (45 से 55 साल) में ज्योति, दलबीर कौर व रानी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ (11 से 15 साल) में पलक शर्मा, हरप्रीत कौर व हरदीप कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ (45 से 55 साल) में रघुबीर सिंह, सुभाष, कुलदीप सिंह ने क्रमश: पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ (55 से 60 साल) में कर्मजीत कौर, चरणजीत कौर, कुलवंत कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ (60 से 65 साल) में हरबंस कौर, अमरजीत कौर, सुखजिंदर कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नींबू दौड़ (11 से 15 साल) में शरणजीत कौर, आंचल, निशा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह म्यूजिकल चेयर मुकाबले में प्रोमिला, गुरमीत कौर व जसवीर कौर क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रस्सा कशी के मुकाबले करवाए गए। इसमें भाई तारू सिंह क्लब, आओ अपना फर्ज निभाइए क्लब, बाबा दीप सिंह क्लब ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सूई में धागा डालने की भी प्रतियोगिता करवाई गई। समागम में आरसीएफ के सीनियर खेल अधिकारी (ध्यान चंद अवार्डी) राम कुमार मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके रेल कोच फैक्टरी के अकाउंट्स अधिकारी परमिंदर सिंह ने संगत को गुरु महाराज जी के दर्शाएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने नौजवान पीढ़ी को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने के लिए कहा ताकि वह नशों से दूर रह सके। इस मौके प्रबंधकों की ओर से विजेताओं व गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाई जगीर सिंह, भाई उज्जल सिंह, भाई दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, मनदीप सिंह, परमिंदर सिंह, जसपाल सिंह साहनी, चरणजीत सिंह, मनमोहन सिंह, हरदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह, रजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, पंडित रमेश्वर, दलजीत सिंह, संत सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, महिंदर सिंह, प्रकाश सिंह, हरबंस सिंह, हरजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, रतन सिंह, सुखदेव सिंह व अन्य मौजूद थे।
दौड़ मुकाबले में भाग लेते विद्यार्थी। (दाएं) सूई में धागा डालने की प्रतियोगिता में भाग लेती युवतियां।