- Hindi News
- National
- Kapurthala News Sri Guru Ramdas Seva Society Holds Meeting Regarding Kirtan Durbar
श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी ने कीर्तन दरबार को लेकर की बैठक
कपूरथला | श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी की बैठक सोसायटी के प्रधान प्रीतपाल सिंह सोनू की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित और नानकशाही कैलेंडर अनुसार नया साल संमति 552वां की आमद की खुशी में महान कीर्तन दरबार स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला में 14 अगस्त को शाम 7 से 10 बजे तक धार्मिक जत्थेबंदियों, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जरनैल सिंह डोगरांवाल व धार्मिक नेता जत्थे. जसविंदर सिंह बत्तरा के सहयोग से करवाया जा रहा है। प्रधान प्रीतपाल सिंह सोनू, मीडिया इंचार्ज हरजीत सिंह भाटिया ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाशोत्सव शताब्दी की खुशी में धार्मिक समागम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कीर्तन दरबार सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई गुरकीरत सिंह, बीबी परमिंदर कौर कपूरथला वाले गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे। इस मौके भूपिंदर सिंह, रवनीत सिंह, गगनदीप सिंह, बरजिंदर सिंह, दविंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, महिंद्रपाल सिंह नारंग, इंचार्ज लखबीर सिंह फतूढींगा व अन्य थे।