15 मार्च को संगरूर में की जाएगी प्रदेश स्तरीय रैली
कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के ब्लॉक कपूरथला की बैठक कैमरा बाग में हुई। प्रदेश महासचिव अरूणदीप सिंह सैदपुर, जिला प्रधान रमन शर्मा और महासचिव जगजीत सिंह थिंद ने कहा कि 7000 रेगुलर कंप्यूटर अध्यापकों को इंट्रम रिलीफ और एसीपी जैसी सुविधा लागू नहीं की जा रही है। लंबे समय से जत्थेबंदी की सरकार स्तर पर कई बैठकें हुईं हैं लेकिन सरकार इसका हल निकालने की बजाए टाल मटोल की नीति अपनाई हुई है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार की टाल मटोल की नीति से दुखी होकर एक बार फिर कंप्यूटर अध्यापक संघर्ष करने के लिए मजबूर हो गए हैं। कंप्यूटर अध्यापक यूनियन की ओर से 15 मार्च को संगरूर में प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी और शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के कंप्यूटर अध्यापक अपने परिवारों के साथ शामिल होंगे। यदि फिर भी सरकार ने कंप्यूटर अध्यापकों की मांगें न मानी तो आने वाले
दिनों में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सरवण कुमार, बीर, अमरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अनमोल सहोता, सुनील नाहर, भूपिंदर सिंह, शमशेर सिंह, जतिंदर सिंह, दविंदर सिंह, पवन कुमार, राज कुमार, गौरव गुप्ता शामिल थे।