पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

26 बुजुर्गों को दांतों के डेंचर वितरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल सर्जन डा. जसमीत बावा व जिला डेंटल हेल्थ अफसर डा. सुरिंद्र मल्ल के नेतृत्व में सब डिवीजनल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में 33वें दांतों के पंद्रवाड़े समाप्त किया गया। इस मौके जिला परिवार भलाई अफसर डा. राज करनी, सीनियर मेडिकल अफसर डा. अनिल मनचंदा आदि उपस्थित थे। इस मौके 26 जरूरतमंद बजुर्गों को दांतों के मुफ्त डेंचर बांटे गए। इस मौके सिविल सर्जन ने डेंचर प्राप्त करने वाले बजुर्गों को अपील की कि वह इन डेंचरों की अच्छी तरह संभाल करें व किसी भी तरह की मुश्किल आने पर वह स्वास्थ्य विभाग के दांतों के विभाग के डाक्टरों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि दांतों और मुंह की समस्याओं को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।

जिला डेंटल हैल्थ अधिकारी डा. सुरिंद्र मल्ल ने बताया कि दांतों के पंद्रवाड़े को मनाने का उद्देश्य ही लोगों में दांतों की बीमारियों व उनसे बचाव संबंधी जागरुकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को झोलाछाप डाक्टरों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दांतों और मुंह से जुड़ी किसी भी समस्या और आशंका के निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग के डेंटल विभाग से संपर्क करना चाहिए।

इस अवसर पर सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. अनिल मनचंदा ने भी अपने विचार पेश किए और दांतों को शरीर का अहम अंग बताया। इस अवसर पर डा. विकासदीप एमओ डेंटल व अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...