पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News The Confinement First Led To The Attack On The Siege Then Entered The House And Attacked

रंजिशन पहले रास्ते में घेर की मारपीट, फिर घर में घुस कर किया हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला| कपूरथला-करतारपुर मार्ग के साथ सटे गांव फूलेवाल में गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेर कर मारपीट की। जान बचाकर वह घर भाग गया। हमलावर पीछा कर उसके घर में जा घुसे और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। 30 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव फूलेवाल के परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन उसे रास्ते में घेर लिया और बुरी तरह मारपीट की। किसी तरह वह भाग कर घर पहुंचा तो हमलावर उसके पीछे घर में आ घुसे और लाठियों और बेसबैट से बुरी तरह पिटाई की। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और हमलावरों के चुंगल से उसे छुड़वाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया। ड्यूटी डॉक्टर के मुतािबक युवक से बुरी तरह मारपीट की गई है। इससे उसके शरीर पर लाठियों और बेसबैट के निशान मिले हैं। एमएलआर थाना सदर पुलिस को भेजी जाएगी। फिलहाल जख्मी का इलाज इमरजेंसी वार्ड में डाक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...