भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में आयोजित तीसरे मूर्ति स्थापना दिवस समागम में शामिल होने के लिये भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) का जत्था जिला संयोजक विक्रम बघानिया की अगुवाई में फगवाड़ा से अमृतसर रवाना हुआ। जत्थे को युवा कांग्रेस नेता एवं हलका विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल के सपुत्र कमल धालीवाल ने झंडी दिखा कर रवाना किया। यह जत्था भगवान वाल्मीक तीर्थ के दर्शन करके तथा आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होकर देर शाम वापिस लौटा तो विक्रम बघानिया ने बताया कि उनकी यात्रा बेहद सफल रही व इस यात्रा से उन्हें अपार आत्मिक शांति प्राप्त हुई है। इस जत्थे में सुरिन्द्र आदिवासी, अशोक बोबी, बिंदू बघानिया, चंचल नाहर, राम मूर्ति सरवटा, अश्वनी बघानिया, रोहित सरवटा, संजीव मिंटा, अजय मंढाली, शिवा सौंधी, सुरेश सलहोत्रा आदि के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु।