पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News The Young Man Who Was Going To Throw The Anchor Was Hit By The Car Death

लंगर छकने जा रहा युवक कार की चपेट में आया, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग पर गांव दयालपुर के पास समागम में लंगर छकने जा रहा युवक कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हाे गई। जब तक लोग पहुंचे आरोपी कार चालक कार समेत मौके से भाग गया। थाना सुभानपुर पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बताए नंबर पर रेड कर गांव मुद्दोवाल में कार को कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राकेश ठाकर पुत्र जगदीश ठाकर निवासी गांव दयालपुर मूल निवासी हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई है। मृतक की बहन सुषमा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई गत 15-16 वर्षों से गांव दयालपुर में रह रहा था।

रविवार शाम 7:30 बजे के करीब गांव के पास चल रहे धार्मिक समागम में लंगर छकने जा रहा था। जब वह सड़क क्रॉस करने लगा तो जालंधर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सुभानपुर के पुलिस जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक की बहन के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसांे के हवाले कर दिया है।

जालंधर से फिरोजपुर जा रही ट्रेन में बेहोश हुआ बुजुर्ग, सिविल अस्पताल में हुई मौत

कपूरथला| जालंधर से फिरोजपुर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक मुसाफिर ने डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी कि ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग अचानक बेहोश होकर गिर गया है। मुसाफिरों की मदद से बुजुर्ग को ट्रेन से नीचे उतारा और उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की हालत में सुधार न होने के कारण उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। सिविल के इमरजेंसी वार्ड में बुजुर्ग का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में शुरू किया गया। देर शाम उसने बेहोशी की हालत में ही दम तोड़ दिया। मृतक की जेब से
पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने थाना सिटी पुलिस कपूरथला और थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को मौत संबंधी सूचना भेजी है। मृतक ने पीले रंग की जैकेट पहन रखी है और ग्रे रंग की लोई उपर ले रखी थी।
खबरें और भी हैं...