पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Two Looters Showed 14 Thousand Rupees From The Young Man Who Was Going To Put Money In Mobile And Snatched The Mobile

मोबाइल में पैसे डलवाने जा रहे युवक से दो लुटेरों ने दातर दिखाकर 14 हजार रुपए और मोबाइल छीना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर लोधी में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक युवक मोबाइल में रीचार्ज करवाने के लिए जा रहा था। रास्ते में लुटेरों ने दातर से हमला करने की धमकी दी। दोनों ने युवक से 14 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। घटना मौके युवक ने शोर मचाया। चंद मिनटों में ही लोगों की भीड़ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चंद मिनटों में ही एक लुटेरे को पकड़ लिया जबकि दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। पकड़े गए लुटेरे से पुलिस को छीना हुआ मोबाइल बरामद हो गया लेकिन नकदी लूटने वाला अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस के मुताबिक लुटेरा नशे का आदी है। पूछताछ में लुटेरे ने अभी एक ही घटना की बात कबूली है। आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ जारी है। संतोष कुमार पुत्र बाल गोविंद मेहता निवासी अदालत चक्क सुल्तानपुर लोधी ने पुलिस को दी शिकायत ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर की वैलडिटी खत्म हो गई थी। वह रिचार्ज करवाने के लिए घर से बाजार जा रहा था। जब वह क्राइस्ट ज्योति स्कूल के सामने पहुंचा तो पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक आए। तभी पीछे बैठा युवक उतर कर उसके पास आया और तेजधार दातर दिखाकर उससे मोबाइल और पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में आधार कार्ड और 14 हजार रुपए थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही शहर में नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान जगदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी डेरा सैय्यदा सुल्तानपुर लोधी के रुप में बताई जबकि दूसरे आरोपी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। उससे और भी खुलासें होने की संभावना है।

लुटेरे का खुलासा-नशे
के लिए की थी लूट


पुलिस आरोपी से दूसरे फरार आरोपी के ठिकानों का पता लगाकर छापेमारी कर काबू किया जाएगा। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सर्बजीत सिंह ने कहा कि पकड़ा गया लुटेरा नशे का आदी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि उसने लूट के लिए घटना को अंजाम दिया था। उसके साथ लूट करने वाला लुटेरा अब तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है। पकड़े गए लुटेरे ने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जगदीप सिंह उर्फ राजा
खबरें और भी हैं...