पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरसीएफ में चोरी के सामान के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला| पोस्ट कमांडर रेल सुरक्षा बल रेडिका के निर्देश पर उप-निरीक्षक कुलदीप राय कांस्टेबल अमित पवार रेल सुरक्षा बल पोस्ट रेडिका व हेड कांस्टेबल विनोद कुमार अपराध आसूचना शाखा/रेडिका, रेडिका एरिया रेलवे सुरक्षा बल ने वर्कशॉप एरिया की नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान 2 बाहरी व्यक्तियों को रात 9.40 बजे रोलिंग बैयरिंग सेक्शन के पास 21 स्टील की टूटीयां चोरी करते हुए पकड़ा। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम और पता सोल्जर कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी कच्ची झुग्गी नजदीक रेलवे स्टेशन हुसैनपुर और वीरू कुमार पुत्र जवाहर मेहतो बताया। उन्होंने फिनिशिंग शॉप में खड़े नए बन रहे काेचों में से चोरी करने की बात कबूली है। दोनों को रेलवे संपति चुराने के आरोप में गिरफतार करके इनके खिलाफ रेल सुरक्षा बल पोस्ट कपूरथला पर मुख्य अपराध धारा संख्या 02/2020 अंतर्गत धारा 3अारपी (यूपी) एक्ट दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...