पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Two Smugglers Arrested For Carrying Liquor On Bike Arrested

बाइक पर शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपूरथला| थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल पर अवैध शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से पुलिस को 18750 एमएल अवैध शराब बरामद हुई है। दोनों शराब तस्कर गांव में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि थान कोतवाली के एएसआई रमेश चंद्र पुलिस पार्टी के साथ संतसर मोड़ के पास मौजूद थे। दो युवक मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। जैसे ही दोनों युवकों ने पुलिस को देखा तो दोनों वापस जाने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवकों से पुलिस को 18750 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों की पहचान सुरिंद्र कुमार उर्फ सुच्चा निवासी नडाला और मोहिंद्र सिंह निवासी गांव बूट के रुप में हुई है। शराब वह कहां सप्लाई करने जा रहे थे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं...