पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Two Young Men Riding Bikes Looted Jewelery By Showing Pistols To An Activist Riding Woman Returning With Medicine

दवा लेकर लौट रही एक्टिवा सवार महिला से बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर जेवरात लूटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस जांच में जुटी, कहा-क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रहे हैं

बेगोवाल लुटेरों और चोरों का गढ़ बन गया है। एक महीने में आधा दर्जन लूट और चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। अब फिर से एक दिन में दो घरों मे चोरियां हुईं हैं। एक महिला को पिस्तौल से धमकाकर उससे पैसे लूट लिए हैं लेकिन पुलिस का वही जवाब है कि हम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। सर्बजीत कौर प|ी बलजीत सिंह निवासी गांव नंगल लुबाना ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह शाम 3.30 बजे अपनी बहू रमनदीप कौर के साथ एक्टिवा पर बेगोवाल के परमजीत अस्पताल से दवाई लेकर वापस लौट रही थी। वह नंगल लुबाना सड़क पर पूर्व सरपंच की कोठी के पास पहुंची तो दो युवकों ने अपना मोटरसाइकिल आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। दोनों के हाथों के पिस्तौल थे। धमकाकर उन्होंने उनके हाथों से 2 सोने की अंगूठी, टॉपस, सोने की चूड़ी छीन ली। घटना के बाद दोनों लुटेरे उन्हें धमकाते हुए वहां से भाग गए। एक लुटेरा मोना था, दूसरे ने दस्तार पहन रखी थी। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना बेगोवाल के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

अमर गारमेंट्स में चोरी... चोर चोरी के बाद दुकान में पुरानी कमीज उतारकर नई पहनकर गया


दूसरी घटना- अमरजीत सिंह निवासी नारंगपुर ने बताया कि उसने बेगोवाल में अमर गारमेंट्स के नाम पर रेडीमेड की दुकान खोल रखी है। रात को चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर से 22 हजार रुपए की नकदी, कंप्यूटर, डीवीआर और लगभग डेढ़ लाख रुपए का कपड़ा चोरी कर लिया। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। बेगोवाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। हैरानी तो इस बात की है कि दुकान में चोरी करने आए एक चोर ने अपनी पुरानी कमीज उतारकर वहां फेंक दी। जाते हुए दुकान से नई कमीज पहनकर भाग गया।

बच्चाजीवी क्लाथ हाउस की ग्रिल तोड़कर चोरी

दुकान मालिक ऐमी ने बताया कि उसने बच्चाजीवी क्लाथ हाउस के नाम पर दुकान खोल रखी है। दुकान के पास जैंट्स कपड़ों का रेमैंड स्टोर है। रात के समय चोरों ने तीसरी मंजिल की ग्रिल तोडकर अंदर से एलईडी और अन्य समान चोरी कर लिया। सूचना पुलिस को दी।

खबरें और भी हैं...