बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज की यूनियन ने की निंदा
कपूरथला| सरकारी प्राइमरी स्कूलों में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार अध्यापकों पर पंजाब सरकार की शह पर पटियाला पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने और अध्यापक यूनियन के प्रदेश प्रधान समेत विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं पर केस दर्ज करने की ईटीटी अध्यापक यूनियन कपूरथला ने निंदा की। जत्थेबंदी के जिला प्रधान रछपाल सिंह वडैच, प्रदेश कमेटी सदस्य दलजीत सैनी ने कहा कि सरकार अधिकार मांग रहे अध्यापकों को लाठी के जोर पर दबाने की कोशिश न करें अन्यथा सरकार को मुलाजिम वर्ग के विराेध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार अध्यापकों के लिए सरकारी स्कूलों में पूरे वेतन स्केलों पर कम से कम 12 हजार भर्ती का इश्तिहार जारी किया जाए, उम्र सीमा 37 से 42 वर्ष की जाए।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह थिंद, सचिव गुरमेज सिंह तलवंडी, जसविंदर सिंह शिकारपुर, अवतार सिंह हैबतपुर, यादविंदर सिंह, शिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मनजिंदर सिंह, रेशम सिंह, दविंद्र सिंह, पंकज मरवाहा, लक्षदीप शर्मा, विवेक कुमार, गुरप्रीत उपस्थित थे।