पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेनिंग कर लौटे मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एकता भवन में कांग्रेस स्पोर्ट्स सैल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया की अध्यक्षता में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आर्मीनिया से ट्रेनिंग करके आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। ये खिलाड़ी आर्मीनिया से इंटरनेशनल कराटे ट्रेनिंग संपूर्ण करके भारत लौटे हैं। इन खिलाड़ियों का स्वागत कांग्रेस शहरी ब्लॉक प्रधान राजिंदर कौड़ा ने किया। राजिंदर कौड़ा ने कहा कि जो भी युवा खेलों से जुडते है, वे हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर होते है। प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया ने ब्लॉक प्रधान राजिंदर कौड़ा का आभार जताया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की ओर से सफलतापूर्वक अर्जित ट्रेनिंग के लिए उनकी प्रशंसा की। कांग्रेस स्पोर्ट्स सैल की ओर से गरीब बच्चों को खेलों से संबंधित सामग्री और खेल किट मुफ्त वितरित की जा रही है। आर्मीनिया से ट्रेनिंग करके आए खिलाड़ी परमप्रीत सिंह, हरिंदर सिंह, रणजोध सिंह, गुरसज्जन सिंह, जोबनदीप सिंह, अवतार सिंह, जगदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, अरमान सिंह एवं कोच अमोद लक्ष्मीकांत सारंग का स्वागत किया। उन्हांेने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रधान करण महाजन, भजन सिंह उप प्रधान, हरदीप सिंह कंग उप प्रधान, नवीन कुमार ब्लाक अध्यक्ष, दर्शन सिंह, अमनदीप सिंह, सुखदीप सिंह बाजवा, सागर अरोड़ा, प्रदीप कुमार शामिल हुए।

कांग्रेस स्पोर्ट्स सैल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया व कांग्रेस शहरी ब्लॉक प्रधान राजिंदर कौड़ा के साथ आर्मीनिया से लौटे खिलाड़ी। -भास्कर
खबरें और भी हैं...