वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, अभी शिनाख्त नहीं हुई
जीटी रोड चाचोकी पर सड़क क्रॉस कर रही महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल महिला की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंडस्ट्री एरिया पुलिस के मुताबिक महिला जीटी रोड पर गांव चाचोकी के पास सड़क क्रॉस कर रही थी। अचानक वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। महिला के पास कोई भी पहचान-पत्र नहीं मिला है। इस कारण
उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक लाश की शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रखा है।