पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phagwara News Women Will Get Fifty Percent Discount In Bus Fares From April

अप्रैल से महिलाओं को बस किराये में मिलेगी पचास फीसदी छूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस व्यापार सैल पंजाब के प्रदेश महासचिव विमल वरमानी ने प्रदेश की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार द्वारा महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे सरकार का सराहनीय कदम बताया है। आज यहां वार्तालाप में उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है और करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का कर्ज भी बकाया है। बावजूद इसके आटा-दाल, विभिन्न तरह की पेंशन स्कीमों और शगुन आदि जैसी जनकल्याण योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करने के बाद अब महिलाओं को अप्रैल महीने से सरकारी बसों में 50 प्रतिशत की भारी छूट देना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का बहुत बहादुरी पूर्ण फैसला है।

वरमानी ने कहा कि कैप्टन सरकार लोगों की आशाओं से बढ़कर सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है जिसकी खुले मन से प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा खास तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के लोगों से जो भी वायदे किये थे बेशक युवाओं को मोबाइल फोन देने की बात हो या बेरोजगारों को रोजगार देना, यह सभी वादे अवश्य पूरा होंगे।

खबरें और भी हैं...