रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा में वर्कशॉप का आयोजन
मनप्रीत कौर भोगल के अध्यक्षता में चल रहे रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा में यूजीसी परामर्श स्कीम अधीन स्पॉन्सर्ड फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कम वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें एपीजे कॉलेज से आए डॉ रुपाली सूद ने नैक संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कॉलेज के समूह स्टाफ को यूजीसी नैक करवाने संबंधी हिदायतें दी। नैक की महत्व और इस संबंधी जरूरी जानकारी विस्तार पूर्वक चर्चा की।
प्रोफेसर अवतार सिंह ने डॉ रुपाली सूद द्वारा दिए गए निर्देशों को कॉलेज में लागू करने के लिए स्टाफ को उत्साहित किया। इस अवसर पर कन्वीनर डॉ वंदना बंसल ने डॉ रूपाली सूद का स्वागत किया। इस अवसर पर कालेज प्रिंसिपल मनजीत ने मैडम रुपाली सूद का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ हरमीत कौर, प्रोफेसर कश्मीर सिंह, प्रोफेसर अवतार सिंह, प्रोफेसर प्रभा शर्मा, प्रोफेसर राजविंदर कौर, प्रोफेसर राजकुमार, जसकरण और अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रुपाली सूद को सम्मानित करते हुए सदस्य। -भास्कर