- Hindi News
- National
- Phagwara News World Glaucoma Day Celebrated At Dr Rajan Eye Care Hospital
डा. राजन आई केयर अस्पताल में मनाया वर्ल्ड ग्लूकोमा दिवस
फगवाड़ा के डा. राजन आई केयर में ग्लूकोमा (काला मोतिया) संबंधी जागरूक करते डा. एस राजन तथा स्टाफ। -भास्कर
बिजनेस प्लस**
फगवाड़ा| डा. राजन आई केयर आंखों का अस्पताल हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में वर्ल्ड ग्लूकोमा दिवस मनाया गया। इस दौरान अस्पताल के एमडी डा. एस राजन ने
ग्लूकोमा यानि काला मोतिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काला मोतिया एक गंभीर नेत्र रोग है, जिसे आंखों की नंबर का साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि यह रोग होने पर आंखों की रौशनी धीरे-धीरे करके हमेशा के लिए कम होती जाती है और अंत में रोगी अंधेपन का शिकार हो जाता है। रोग के गंभीर होने तक रोगी को इसका आभास भी नहीं होता। उन्होंने बताया कि शुगर, रक्तचाप के मरीजों के अलावा
आंख की चोट और परिवार में किसी व्यक्ति के काला मोतिया से पीड़ित होने पर इस रोग की संभावना बढ़ जाती है।