आप ने शुरू की सदस्यता मुहिम
भुलत्थ | विधानसभा हलका भुलत्थ में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जग्गी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता मुहिम शुरू की गई। इस दौरान जग्गी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी के विचारों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।