पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapurthala News Youth Club Should Be Formed In Every Village To Mobilize Against Social Evils Savita

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लामबंद होने के लिए हर गांव में यूथ क्लब किया जाए गठित : सविता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र के यूथ कोऑर्डिनेटर सविता कुमार के आदेशानुसार जागृति यूथ कल्चर एंड स्पोर्ट्स क्लब जातिके के प्रधान बलकार सिंह बल की अध्यक्षता में यूथ कन्वेंशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम का उद्घाटन गांव की सरपंच बलजीत कौर व कोऑर्डिनेटर सविता कुमार ने संयुक्त तौर पर किया। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सविता कुमार ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लामबंद होने के लिए ब्लॉक के हर गांव में यूथ क्लब का गठन होना बहुत जरूरी है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से समय-समय पर क्लबों को उत्साहित करने व प्रोग्राम करवाने के लिए फंड दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स क्लबों को स्पोर्ट्स किट्स मुहैया करवाई जाएंगी। जेएल नेहरू क्लब के प्रधान सुरिंदर कली ने नौजवानों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं कपूरथला के प्रधान बरिंदरपाल सिंह, सैफलाबाद के प्रधान अमरशेर सिंह, नवां पिंड के प्रधान विजय कुमार, कोकलपुर के प्रधान नरेश कुमार ने अपने क्लबों के किए कार्यों प्रति विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रोग्राम में ब्लॉक ढिलवां के अलग-अलग गांवों भंडाल बेट, धालीवाल बेट, संगोजला, नरकट, मंड संगोजला आदि गांवों के प्रधानों ने भाग लिया। जागृति यूथ कल्चर एंड स्पोर्ट्स क्लब जातिके के प्रधान बलकार सिंह बल ने कहा कि क्लब अपने गांव में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में काम कर रहा है और 100 के करीब लड़कियों को रोजगार दे रहा है। प्रोग्राम में मंच संचालन लाडी जग्गा वाला ने निभाई। यहां पर मंगल सिंह औजला, मनी सरगम, बलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसविंदर कौर, जगजीत सिंह, सोनी भुलोवाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...