- Hindi News
- National
- Kapurthala News Youth Dies Due To Intoxication Father Says Son Sold 2 Trucks For Blog
नशे से युवक की मौत, पिता बोला-बेटे ने चिट्टे के लिए 2 ट्रक बेच दिए
भुलत्थ निवासी 29 वर्षीय युवक, जो नशे की दलदल में धंस गया था। उसकी सेहत खराब हो गई। उसके पिता ने उपचार के लिए भुलत्थ के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताकर कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़ित 29 वर्षीय मोहन लाल निवासी भुलत्थ के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उसका ट्रकों का बड़ा कारोबार ढोहा ढुहाई का था। अभी तक अविवाहित था। वह बढ़िया तरीके से कारोबार कर घर का खर्चा चला रहे थे। समाज और ट्रांसपोर्ट में अच्छी पहचान थी। जब तक उन्पहें ता चला कि उनका बेटे चिट्टे के दलदल में धंस चुका है, तब तक बेटे ने नशे के लिए कर्ज ले लिया, जिससे दोनों ट्रक बिक गए। उसके स्वास्थ्य बुरी तरह गिर गया। बुधवार को वह बेहोश हो गया। वह उसे तुरंत भुलत्थ के सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले आए। ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद कपूरथला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसके बेटे ने वीरवार देर शाम मौत हो गई। मृतक के पिता ने रोते हुए बताया कि अभिभावक अपने युवा बेटों का पूरी तरह ध्यान रखें।