पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब पीकर वाहन चलाने पर 107, ट्रिपल राइडिंग के 97 चालान, 19 वाहन किए बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना | ट्रैफिक पुलिस की ओर से होली के त्योहार के मद्देनजर शहरभर में स्पेशल नाकाबंदी करके चालान काटे गए। इस दौरान हुल्लड़बाजों पर सख्त कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने कुल 482 चालान काटे। इस दौरान कुल 482 वाहन चालकों के चालान काटे गए। जिसमें शराब पीकर वाहन चला रहे ड्रंकन ड्राइव के 107 चालान किए। ट्रिपल राइडिंग के 97, वाहन चलाते हुए मोबाइल सुनने वालों के 14 चालान काटे। जबकि बिना दस्तावेजों के घूम रहे 19 वाहन बंद कर दिए गए। इसी तरह सोमवार को भी स्पेशल नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 424 चालान काटे गए। इसमें ड्रंकन ड्राइव के 96, ट्रिप्पल राइडिंग के 94, मोबाइल सुनने के 14 चालान हुए। जानकारी के अनुसार होली के त्योहार के चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में 20 से ज्यादा स्पेशल नाके लगाए गए थे। होली के दौरान हुल्लड़बाजों पर खास नजर रखी गई थी। इस दौरान मुलाजिमों की ओर से एल्कोमीटर से शराब की मात्रा चेक कर चालान किए गए।
खबरें और भी हैं...