पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेहूं की फसल में छिपा रखी थी 12 पेटी शराब, जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव माड़ेवाल में एक तस्कर द्वारा मिट्टी में शराब की बोतलें व गेंहूं की फसल में पेटियां छिपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने रेड करके खेतों में से 12 पेटी चंडीगढ़ शराब बरामद की है। लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गया। थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव माड़ेवाल के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी शराब की तस्करी करता है। जबकि उसने खेतों में शराब छिपाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करके अवैध शराब बरामद कर ली। लेकिन आरोपी फरार हो गया।

काफी समय से आरोपी कर रहा था तस्करी


पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी समय से तस्करी कर रहा है। उसके खिलाफ पहले भी एक शराब तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी के गांव में ही अपने खेत है। जिसमें उसने गेहूं की फसल बीज रखी है। पकड़े जाने के डर से उसने फसल में ही अलग-अलग जगह शराब की पेटियां रखी हुई थी। जबकि कई जगह बोतलें निकालकर मिट्टी में दबाई हुई थी। अगर कोई ग्राहक बोतल मांगता तो वह मिट्टी खोदकर उसे दे देता था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...