पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 लोगों के 12 लाख माफ 4 ने जमा कराए 1.50 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानी-सीवरेज के 125 गज तक के रिहायशी मकानों के बिलों संबंधी विवाद निपटाने के लिए बनाई डिस्प्यूट सेटलमेंट कमेटी की मीटिंग निगम जोन बी में सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा की अगुवाई में हुई। इसमें 150 लोगों की एप्लीकेशन पर सुनवाई होनी थी, मगर महज आधे ही पानी-सीवरेज की बिलों की माफी के लिए पहुंचे। कमेटी के चेयरमैन शाम सुंदर मल्होत्रा ने लोगों के कागजों की जांच-पड़ताल मौके पर ही करवाकर 25 लोगों को 125 गज तक के रिहायश से कम पाया गया। इनके 12 लाख से ज्यादा की राशि मौके पर ही माफी के मंजूर करवाई गई। इसके अलावा 4 लोगों के केस ऐसे सामने आए थे, जिनकी प्रॉपर्टी ज्यादा थी और उन्हें मौके पर ही 1.5 लाख रुपए जमा करवाने का कहा गया। इसके अलावा बाकी के लोगों के कागजों में प्रापर्टी नंबर न लगा होना, ऑनरशिप से लेकर अन्य कई प्रकार की कमियां थी, जिसे दूर करने के बाद अगले सप्ताह होने वाली मीटिंग में पेश होने के लिए कहा गया है। इस मौके पर ओएंडएम शाखा के सुपरिंटेंडेंट राजिंदर सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...