पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस पर 12वां विशाल भंडारा लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीर बाबा जी की दरगाह पर धार्मिक समागम श्रद्धाभाव से करवाया गया

लुुुधियाना। न्यू चंद्र नगर, शक्ति विहार स्थित मां काली एवं सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर में रजत कन्नौजिया महासभा की ओर से प्रधान राजू कन्नौजिया की अध्यक्षता में वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में 12वां विशाल भंडारा बड़े श्रद्धा भाव एवं धूमधाम आयोजित किया गया। समारोह में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रा मणियम, विधायक राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर, विपन सूद काका, पार्षद सन्नी भल्ला, हेमराज अग्रवाल, रॉकी भाटिया, मुनीष शाह, साबी तूर, कुमार गौरव, तरुण चुघ, धर्मेंद्र वर्मा, मनी ग्रेवाल, मोहित रामपाल, बन्नू बहल, सीता राम शंकर, पटियाला सभा के प्रधान विजय कनौजिया विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सर्वप्रथम सभा सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाया गया। महिला संकीर्तन मंडल की सेविकाओं ने मधुर हरिनाम संकीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। तदोपरांत संगत के लिए विशाल भंडारा लगाया गया। संकीर्तन में पधारे गणमान्यों को महासभा के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के आयोजन में प्रधान राजू कन्नौजिया, सुनील कन्नौजिया, राजेश कन्नौजिया, अश्वनी कन्नौजिया, निखिल कन्नौजिया, लक्की कन्नौजिया, अनूप, बंटी, कुक्कू, अमरजीत परमजीत, अनूप कन्नौजिया, राज कन्नौजिया आदि का विशेष योगदान रहा।


लुुुधियाना। या गोसे आजम दस्तगीर ट्रस्ट की ओर से पुरानी सब्जी मंडी चौंक के पास स्थित रोशनी ग्राऊंंड में पीर बाबा जी की दरगाह पर साप्ताहिक धार्मिक समागम बड़े श्रद्धा भाव से आयोजित किया गया। पीर बाबा जी की पवित्र दरगाह पर चादर की रस्म माँ भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का, काका, बलजीत चौहान, साजन शर्मा, सुरिन्द्र अटवाल, भोला थापर आदि ने अदा की। अविनाश सिक्का ने कहा कि जब सुख आता है तो इंसान प्रभु को भूल जाता है। हमें सुख में भी प्रभु को याद रखना चाहिए। जो भक्त हर समय प्रभु को याद रखता है तो प्रभु बिना बुलाए ही दुख में भी सहायता करने आ जाते हैं। इस मौके पर सेवक बंटी, हैप्पी, मुफीज कामली, मुकीम अंसारी, जयपाल, मनोज ओबराय, नितिन मग्गू, नरेश शर्मा, विक्की, नीतीश, मंगा आदि ने पीर बाबा जी की दरगाह पर सजदा करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगत के लिए अटूट लंगर लगाया गया।
खबरें और भी हैं...