पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्लास्टिक डोर बेचने जा रहे युवक से 1920 गट्टू बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| चाइना डोर बेचने के लिए जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1920 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए है। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने संजय गांधी कॉलोनी के राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी चाइना डोर बेचने के लिए जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेड करके आरोपी को सेक्टर-32 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1920 गट्टू चाइना डोर बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
खबरें और भी हैं...