महिलाओं की सुरक्षा के लिए 200 लेडी पुलिस तैनात
गॉगल्स पहन आंखों को बचा सकते
संगत को साबुन मुहैया कराएं लंगर प्रबंधक, कुदरती रंगों से खेलें होली
लुधियाना। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अग्रिम प्रबंधों को और पुख्ता करते हुए डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने लंगर लगाने और होली खेलने आदि संबंधी निर्देश जारी किए हैं। डीसी ने लंगर प्रबंधकों को सलाह दी है कि वे लंगर में बैठने से पहले और बाद में संगत के लिए साबुन से हाथ धोने का प्रबंध करना सुनिश्चित करें। लंगर घर की पूरी तरह सफाई रखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि आप पिछले 28 दिनों में कोविड -19 (कोरोना वायरस) से प्रभावित क्षेत्र या प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आए हो तो लंगर में जाने या होली खेलने से परहेज करना चाहिए। यदि जरूरी हो तो सिर्फ आर्गेनिक(कुदरती) रंगों का ही इस्तेमाल किया जाए। होली खेलते समय अपने और दूसरे व्यक्तियों की आंख, नाक और मुंह आदि को ना छुएं। होली दौरान समारोह करने, वाॅटर स्पोर्ट्स और बारिश होली खेलने से गुरेज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शकी मरीज के बारे सूचना नेशनल (01123978046), स्टेट कंट्रोल रूम नंबर (01722920074) या हेल्पलाइन नंबर 104 पर दे सकते हैं।
80 जगह नाके, 150 गाड़ियां करेंगी गश्त
पुलिस द्वारा शहर के सभी एंट्री व एग्जिट पाॅइंट्स पर नाकाबंदी कर वाहनों को चेक कर भेजा जा रहा है। इसके अलावा 150 से ज्यादा गाड़ियों को गश्त पर रखा गया है। इसी के साथ मंगलवार को 80 पाॅइंट चयनित किए गए हैं। जिसमें कई जगह नाके होंगे और कुछ जगह पुलिस तैनात रहेगी। ये कार्रवाई सुबह से लेकर रात तक जारी रहेगी। त्योहार के मद्देनजर मॉल्स, होटलों व प्रमुख स्थानों पर संबंधित थानों की पुलिस द्वारा चैकिंग की जाएगी। होली के लिए की गई तैयारी में तीन हजार से अधिक मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है।
रंगिस्तान-द डिस्को होली में विदेशी छात्रों ने की मस्ती
कोरोना को ले एहतियात
होली पर सुरक्षा प्रबंध
होली में आंखों का रखें ख्याल, एलर्जी का रहता खतरा
‘सबसे ज्यादा कोशिश करें कि आंखों के ईर्द-गिर्द रंग न लगे। रंगों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के आंखों में डलने से एलर्जी हो सकती है। कई बार ज्यादा बुरी तरह रंग डलने पर कॉर्निया भी डैमेज हो सकता है। गॉगल्स पहन कर भी आंखों को रंगों से बचा सकते हैं।’- डॉ. रिपुदमन कौर, आई स्पेशलिस्ट, सिविल हॉस्पिटल
लुधियाना|होली के त्योहार पर आंखों का विशेष तौर पर ध्यान रखें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक छोटी से लापरवाही एलर्जी करने के अलावा कॉर्निया को हानि तक पहुंचा सकती है। होली के रंग आंखों में डलने के बाद कई बार आंखों में धुंधलापन, लाल होने या एलर्जी की शिकायत लेकर मरीज पहुंचते हैं। एक डॉक्टर के पास कम से कम 10 केसेस इन्हीं समस्याओं को लेकर आते हैं।
पीसीटीई बद्दोवाल में रंगिस्तान-द डिस्को होली में विदेशी छात्रों ने भी जमकर मस्ती की।
लुधियाना| होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस विभाग की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैग। होली के दौरान 200 से अधिक महिला मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। जिन्हें सिर्फ महिलाओं की सेफ्टी के लिए कहा गया है। उक्त महिला मुलाजिम नाकों पर व गश्त में भी शामिल होगी। जबकि होली के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में भी महिला मुलाजिम सिविल वर्दी में नजर रखेगी।