जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी 45 दिन की यात्रा, 4500 किलोमीटर सफर करेंगे तय, जुटाएंगे 4.5 लाख डॉलर
क्रिस पार्सन्स 15 दिन लंदन और 15 दिन देश में बिताते हैं। वह पिछले 15 सालों से यहां आ रहे हैं। उन्होंने सामाजिक कार्य के लिए भी भारत को चुना। यहां विधवा महिलाओं का मदद हो सके, इसीलिए वह कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 45 दिन में 4500 किमी. साइकिल यात्रा कर फंड जुटा रहे हैं, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बना सकें। उनका लक्ष्य 4.50 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाना है, जो यात्रा में हर रोज 100 किमी. साइकिल चलाते हैं। यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को पार्क प्लाजा में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। वह लूंबा फाउंडेशन के सहयोग से कर रहे हैं। संस्था के डायरेक्टर अतुल, फिजियोथेरेपिस्ट सचिन मल्ही, महादेव और अब्दुल उपस्थित रहे।