नो युअर केस में निपटाई गईं 463 शिकायतें
नो युअर केस स्कीम के तहत शनिवार को शहर के अलग-अलग 9 थानों की पुलिस ने 463 शिकायतों का निपटारा किया है। जबकि बाकी के मामलों में लोगों को स्टेट्स बताया गया है, जिन्हें अगली बार नया अपडेट दिया जाएगा। थाना दुगरी, डेहलों, सदर, साहनेवाल, डिविजन 7, मेहरबान, टिब्बा, ईओ विंग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग की शिकायतों पर विचार-विमर्श किया गया।
थानों में पड़ी शिकायतों को निकालकर लोगों से बातचीत की गई। कुछ के मामलों का हल तो बातचीत से निकल गया, मगर 68 लोग संतुष्ट नहीं हुए तो उनकी तसल्ली के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है। इस कैंप की देखरेख के लिए डीसीपी अखिल चौधरी समेत बाकी के अधिकारियों को लगाया गया।