खालसा क्लॉथ पर शादी की ड्रेस कॉटन सूट्स पर 50% की छूट
बिजनेस प्लस
लुधियाना| जवाहर कैंप में खालसा क्लॉथ कलेक्शन पर शादी की ड्रेस, सूट्स और समर कॉटन सूट्स का फ्रेश स्टॉक ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। संचालक गुरप्रीत सिंह हनी ने बताया कि इस समय वैवाहिक ड्रेस, सूटस, गाउन पार्टी वियर लहंगे की फ्रेश और डिजाइनर वैरायटी का स्टॉक ऑफर के साथ दिया जा रहा है। समर के लिए मिलों से सीधा वैरायटी खरीदकर यह ऑफर दिया जा रहा है, ताकि लुधियानावासी इसका लाभ ले सकें। कॉटन सूट में ग्लेस केमटिक, साफ्ट काटन, जयपुरी, टेक्चर कॉटन, ऑर्गेनिक कॉटन की भरपूर मात्रा में नई वैरायटी डिजिटल प्रिंट, टेक्चर प्रिंट, जॉरजेट सिफान प्रिंट आदि के अलावा हैंडवर्क और मॉडर्न वर्क में उत्कृष्ट कॉटन समर सूट्स की भरपूर वैरायटी उपलब्ध है।