5वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, 48 हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम
5वीं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। पहला पेपर पंजाबी का होगा। इसके चलते डीईओ ने सेंटर स्कूल हेड के साथ मीटिंग की और परीक्षाओं के प्रबंध पूरे किए। 5वीं की परीक्षा 14 से 23 मार्च तक करवाई जाएंगी। इसके लिए स्कूलों में सेल्फ सेंटर बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में 112 स्कूल सेंटर बनाए गए हैं। 48 हजार 225 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। 40 बच्चों को पीछे एक टीचर की ड्यूटी लगाई गई है। यानी करीब 1206 टीचर्स परीक्षा केंद्रों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा फ्लाइंग टीम में डीईओ, डिप्टी डीईओ और बीपीईओ को रखा गया है। परीक्षा सुबह 10 से 1:15 बजे तक होगी। मीटिंग में बताया गया कि प्रश्न-कम-उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने का समय 8:30 बजे होगा। पैकेट खोलने से पहले निगरान और स्कूल हेड हस्ताक्षर करेंगे। 10:30 बजे कितने बच्चे मौजूद और कितने गैर-हाजिर, परीक्षा खत्म होने से पहले मार्किंग निगरान की ओर से खाली पन्नों पर क्रॉस के निशान, प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर पूरे हस्ताक्षर, मार्किंग के बाद नंबर लिस्ट तैयार करने के बारे में बताया। सीलबंद पैकेट पर निगरान और स्कूल हेड हस्ताक्षर मोहर समेत करेगा।
इन हिदायतों पर करना होगा अमल
{पेपर सेंटर स्कूल से रोज जारी किए जाएंगे।
{पेपर रिसीव करना स्कूल मुख्य की जिम्मेदारी होगी।
{स्कूल हेड अपने स्कूल में परीक्षा हॉल का प्रबंध करेंगे। बिजली-पानी, बैठने का प्रबंध करेंगे।
{परीक्षा हॉल में मोबाइल और फोटोग्राफी की सख्त मनाही स्कूल हेड यकीनी बनाएंगे।
{पेपर कंट्रोलर अलॉट हुए स्टेशन पर जाकर पेपर लेकर, सेंटर स्कूल में आएंगे और सेंटर स्कूल में बैठकर पेपर चेक कर डाटा फीड करने वाले अध्यापक के सहयोग से सारा डाटा उसी दिन ऑनलाइन होना यकीनी बनाएंगे।
{पेपर खोलने वाले स्कूल मुख्य, कंट्रोलर और कोई एक अध्यापक भाव तीन लोगों के हस्ताक्षर करवाएंगे।
{परीक्षाओं के दौरान अध्यापक अपने या स्कूल स्तर पर छुट्टी नहीं लेंगे। ब्लॉक अफसर की मंजूरी जरूरी होगी।
{दूसरा शनिवार होने के चलते 5वीं के बच्चों, सभी स्कूल मुख्य और परीक्षा अमले को छोड़कर शेष बच्चों और अध्यापकों को छुट्टी रहेगी।
{किसी भी समस्या आने की सूरत में सेंटर स्तर पर संपर्क कर लिया जाए या नोडल अफसर से संपर्क करें।
{बच्चों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्कूल मुख्य की होगी।
{बाहरी व्यक्तियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री पर बैन रहेगा।
{कोई भी पेपर मिस प्रिंट या फटा होने की सूरत में तुरंत सेंटर से संपर्क किया जाए।
8वीं की बोर्ड परीक्षाएं : हेल्थ, फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा रही अासान
लुधियाना | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 8वीं का हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन का पेपर लिया। स्टूडेंट्स के अनुसार पेपर आसान रहा। परीक्षा देकर लेकर निकले स्टूडेंट्स के चेहरे खुशी से खिले नजर अाए। पीएयू स्कूल की छात्रा सुमन, अरलीन, प्रिया, अनु, कृतिका, पलक, सोनिया ने बताया कि पेपर बेहद आसान रहा। ज्यादातर ने आधा घंटा पहले ही पूरा कर लिया। स्टूडेंट्स के अनुसार सभी प्रश्न सिलेबस में से आए। ऐसे में प्रश्नों को हल करने में समस्या नहीं आई। छात्राओं ने बताया कि शनिवार को उनका सामाजिक शिक्षा का पेपर है।