लाजुली स्पा से पांच महिलाओं समेत 9 काबू
फिरोजपुर रोड स्थित पीएयू गेट नंबर दो के सामने लाजुली स्पा में स्पा व मसाज की आढ़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने स्पा पर रेड करके धंधा करने वाली पांच महिलाओं, तीन ग्राहकों और महिलाओं को लाने वाला दलाल गिरफ्तार किया है। लेकिन दोनों मालिक फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने गुड़गांव के रहने वाले मुनीश शर्मा, तपिश दास, गुरदेव नगर के रणजीत कुमार, विशाल नगर के अजीत कुमार, पीटर रोशन लिपचा, दुगरी के शलभ, सुखदेव नगर के गौरव अग्रवाल, राजगुरु नगर की जुवेदा, गुड़गांव की छन्नों बेगम, इंद्रापुरी की संगीता यादव और सुखदेव नगर की मोनिका लैथरीना, पश्चिम बंगाल की पिंकू जाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी मालिक तपिश दास और मुनीष की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी तपिश दास और मुनीष शर्मा पीएयू गेट नंबर दो के सामने लाजुली स्पा के नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा है। जिसमें जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।
स्पा की आड़ में कर रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा
उक्त लाजुली स्पा पर 2018 में सीआईए-1 के इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने अपनी टीम के साथ रेड की थी। उस दौरान भी जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली 9 महिलाओं और दलाल अजीत कुमार व एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय स्पा संटर से थाइलैंड समेत कई देशों की महिलाएं पकड़ी गई थी। लेकिन मालिक फरार हो गए थे। इसके बाद स्पा बंद कर दिया था। लेकिन उसके बाद फिर से स्पा खोल जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। इस बार भी रेड में स्पा मालिक फरार हो गए।
जिस्मफरोशी : 2 साल पहले भी हुई थी रेड, बंद होने के बाद दोबारा खुला