पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समान विचारधारा वाले 9 संगठन निकालेंगे रोष रैली : कॉ.बंत सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। पार्टी समान विचारधारा वाले नौ संगठनों के साथ मिलकर शहर में 25 मार्च को रोष रैली की जाएगी। पार्टी की जनरल बॉडी की मीटिंग में कॉ.कुलवंत कौर, चमकौर सिंह व भगवान सिंह मलौद की संयुक्त देखरेख में हुई। इस मौके पर पार्टी के सूबा सचिव कॉ.बंत सिंह बराड़ ने केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। साथ ही इलजाम लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। इस मौके पर पार्टी के अन्य नेताओं डीपी मौड़, डॉ.अरुण मित्रा की खास मौजूदगी रही।

रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जनरल बॉडी मीटिंग को संबोधित के जिला ईकाई के नेता और उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...