- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana News A Healthy Heart Should Be A Priority For The Working Woman Priority Should Include Exercising And Healthy Diet In The Routine
वर्किंग वुमन के लिए स्वस्थ दिल होना चाहिए प्राथमिकता कसरत और हेल्दी डाइट को दिनचर्या में किया जाए शामिल
हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट की ओर से वुमन इन कार्डियोलॉजी एंड रिलेटेड साइंसेस के सहयोग से वुमन कार्डियक केयर कॉन्फ्रेंस का समापन किया गया। दूसरे दिन अलग-अलग शहरों से आई महिला कार्डियोलॉजिस्ट ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रेग्नेंसी और हार्ट डिसीज पर पैनल डिस्कशन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कंजेनाइटल हार्ट डिजीज वाली गर्भवती महिलाओं में रिस्क के बारे में पता चलाना डिफेक्ट पर निर्भर करता है। साथ ही ये भी देखना जरूरी है कि दिल कितनी अच्छी तरह से काम कर रहा है या फिर कितनी क्षति हुई है। कंजेनाइटल हार्ट डिजीज वाली अधिकतर महिलाओं की प्रेग्नेंसी सफल रहती है। इसके लिए सही प्लानिंग और प्रबंधन की जरूरत है। डीएमसीएच से डॉ. मोनिका सिंह और चंडीगढ़ से डॉ. आस्था कपिला ने माइग्रेन और दिल की बीमारी में बारे में बात की। डायबीटिज, हाईपरटेंशन और कार्डियो मेटाबोलिक विषय पर सिंपोजियम हुआ। इसमें हैदराबाद से डॉ. शिल्पी मोहन, जालंधर से डॉ. अक्षिता देसाई, दिल्ली से डॉ. निधि भीमसेन और विशाखापटनम से डॉ. सुजाता ने अपने विचार रखे।
सही खाना, पूरा रेस्ट और स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें
माहिरों ने कहा कि वर्किंग महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। महिलाएं अपने परिवार और अॉफिस के कार्यों में व्यस्त रहती हैं, लेकिन अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। खुद का ख्याल, स्वास्थ्य का ख्याल रखना और स्वस्थ दिल हर महिला की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए महिलाएं हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकती हैं। इसमें एक्सरसाइज करना, सही खाना, पूरा रेस्ट और स्वास्थ्य पर नजर रखना शामिल है। अॉर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शीबा टक्कर छाबड़ा, को-अॉर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मोहनजीत कौर ने सभी का कार्यक्रम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया।