पुलिस मुलाजिम के नाबालिग बेटे ने इनोवा को मारी टक्कर
राजगुरु नगर इलाके में एक पुलिस मुलाजिम के नाबालिग बेटे ने अपनी ओवर स्पीड रिट्स कार से इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि शाम ढलते थाना सराभा नगर में पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जबकि सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
जानकारी के मुताबिक मुलाजिम का अंडरएज बेटा, जोकि 10वीं का छात्र है। अपने दोस्त के साथ कार में राजगुरु नगर इलाके घूम रहा था। इस दौरान उन्होंने इनोवा को टक्कर मार दी। इसके बाद इनोवा सड़क पर खड़ी एक फॉरच्यूनर से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक रिट्स सवार नाबालिग निकल कर भाग गए। इसके बाद उसके परिजन मौके पर आ गए, जोकि बचते नजर आए। एसएचओ मधु बाला ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थी।