पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन से कटकर जख्मी हुए युवक ने तोड़ा दम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| रविवार को रेल फाटक के चंद कदमों की दूरी पर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके चलते जख्मी हुए युवक को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मुताबिक उसे यह तक नहीं पता कि मरने वाला किस ट्रेन की चपेट में आया है। बता दें कि 29 फरवरी रात को ग्यासपुरा में फाटक पर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर तीन लोगों की जान गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। हादसे के बाद आरपीएफ ने दावा किया था कि फाटक पर पुलिस कर्मियों की टुकड़ी तैनात की गई है। वहीं, रेलवे प्रशासन इस ट्रेस पासिंग का मामला बनाता रहा है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्यासपुरा फाटक की रेल लाइन पर युवक जख्मी हालत में पड़ा है, जोकि ट्रेन की चपेट में आ चुका है। जीआरपी के जांच अफसर एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा ग्यासपुरा फाटक पर से चंद कदमों की दूरी पर हुआ। शव को मोर्चरी में रखा गया है, उसकी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
खबरें और भी हैं...