अवैध मंडी हटवाई, काटे सीवरेज कनेक्शन
लुधियाना| निगम की तहबाजारी ब्रांच ने पुलिस की मदद से शेरपुर चौक के पास लगने वाली अवैध मंडी पर दो बार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की मदद से वहां पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा किया तो उन पर एफआईआर दर्ज होगी। इसके अलावा जोन-बी में एसीपी राजन शर्मा की अगुवाई में वेंडिंग जोन के लिए जगह को देखा गया। इसमें वेंडिंग जोन की जगह को देख जोन-बी में उसे फाइनल कर लिया गया है। उधर, तीसरी कार्रवाई जोन-बी में हुई कि वॉटर-सीवरेज के बकाया जमा नहीं करवाने वाले कारोबारी संस्थानों पर भी कार्रवाई कर सीवरेज कनेक्शन को काट दिया।