आरोपी ने उधार लिए थे पैसे, वापस मांगने पर करने लगा टाल-मटोल, पर्चा
लुधियाना| लोहा कारोबारी से दंपति ने 1.15 करोड़ रुपए ठग लिए। दंपति ने उसे पैसे उधार दिए थे। बाद में पैसे वापस करने को टाल मटोल करनी शुरू कर दी। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने फेज-1 के संजय महाजन की शिकायत पर पक्खोवाल रोड के रजित मेहरा और उसकी प|ी गीतिका मेहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई गुरदेव लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता का लोहा का कारोबार है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त आरोपी उसके पुराने जानकार थे। इसके चलते उन्होंने ज़रूरत होने की बात कह 1.15 करोड़ उधार लिए थे। जिसकी एवज में उन्होंने चेक दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी वापस करने के लिए टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने पैसे देने से इनकार कर ठगी की।