पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीटी यूनिवर्सिटी, टाटा मोटर्स में टेक्नोलॉजी एलयांस पर करार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| सीटी यूनिवर्सिटी और टाटा मोटर्स में टेक्नोलॉजी एलायंस पर करार हुआ। इस करार के अधीन लखनऊ में लगा टाटा प्रोफाइल प्लांट में इंजनों और ऑटोमोटिव भागों की पुनर्संरचना के लिए आधुनिक स्वचालित प्रौद्योगिकी समाधान देने का काम करेगा। गौरतलब है कि इस करार के अधीन सीटी यूनिवर्सिटी ने टाटा मोटर्स के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजना के बारे में बताते हुए रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंजीनियर जसप्रीत सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य सिम परीक्षण प्रक्रिया को स्वचालित करना और ऑपरेटर को कम करने के लिए अलग-अलग इंजन की स्थिति में 1 इंजन प्रकार (एसीई सीएनजी) के लिए मौजूदा सुविधा में विभिन्न परीक्षण मापदंडों को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करना है। वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने कहा कि इस करार से स्टूडेंट्स को मॉडर्न इंडस्ट्री में आ रहे बदलावों के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही प्रैक्टिकल शिक्षा भी मिलेगी।
खबरें और भी हैं...