पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंडोर स्टेडियम के लिए 1 लाख 51 हजार की राशि भेंट की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। सरकारी हाई स्कूल कोट मंगल सिंह खुही सर साहिब में नए निर्माण किए जा रहे इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन हलका विधायक बलविंदर सिंह बैंस तथा लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की ओर से सांझे तौर पर किया गया। इस दौरान स्वर्ण कौर तथा उनके बेटे अवतार सिंह ने स्कूल के खेल स्टेडियम के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए भेंट किए। सरकारी हाई स्कूल कोट मंगल सिंह में स्वर्गवासी गुरनाम सिंह की याद में मास्टर सुखदर्शन सिंह की देख रेख में समारोह करवाया गया। इस दौरान बलविंदर सिंह बैंस तथा सिमरजीत सिंह बैंस ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर पार्षद अर्जुन सिंह, अमित शर्मा, कुलदीप सिंह, अमनदीप सिंह, अंकुश शर्मा, वरिंदर कौर, हरजीत कौर, सुखजिंदर सिंह व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मैंबर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...