पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुस महिला पर हथियारों से हमला, दो अंगुलियां काटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंभीर स्थिति के चलते जख्मी को सिविल अस्पताल से राजिंदर अस्पताल किया रेफर

लुधियाना| डाबा के सुंदर नगर इलाके में पड़ोसी की लड़की को जीन पहनने से रोकने पर उसके भाई के दोस्त ने महिला पर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने किरपानें और तेजधार हथियारों से महिला पर कई वार किए। हमले में महिला के दाएं हाथ की दो अंगुलियां कट गईं। महिला को उसके रिश्तेदारों ने सिविल अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देख पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाबा पुलिस ने राजिंदर कौर की शिकायत पर आकाश और 2 अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई गुरदियाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला के पड़ोस में सुरेशपाल ढिल्लों अपने परिवार समेत रहता है। सुरेशपाल के एक बेटा सूरज और एक बेटी है। शिकायतकर्ता के अनुसार सुरेशपाल कुछ दिन पहले गांव चला गया। वह जाते हुए शिकायतकर्ता को घर और बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी देकर गया। इसके चलते उसने सुरेश की बेटी को जीन न पहनने के लिए कह दिया। आरोपी आकाश दूसरे युवक सूरज का दोस्त है। वह अकसर उसके घर पर आता-जाता था। आकाश को पता चला कि शिकायतकर्ता ने सूरज की बहन को जीन पहनने से रोका है। इसके चलते वह उसके साथ झगड़ने लगा। शाम करीब 4 बजे आरोपी आकाश अपने साथियों के आया और हमला कर दिया।
खबरें और भी हैं...