पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उधार दिए पैसे मांगने गए व्यक्ति पर किया किरपान से हमला, अंगूठा कटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनैल सिंह नगर में उधार दिए पैसे वापस मांगने गए एक व्यक्ति पर उसके पड़ोसी दुकानदार ने किरपान से हमला कर दिया। हमलावर ने हमले के दौरान व्यक्ति के हाथ पर वार किया। जिस कारण उसका अंगूठा कट गया और हाथ के साथ लटक गया। जख्मी वहीं पर गिर गया और खून से लथपथ हो गया। रिश्तेदारों द्वारा उसे दीप अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका एक ऑपरेशन कर अंगूठा जोड़ा गया है। लेकिन अभी उसके ओर ऑपरेशन भी होंगे। जख्मी की खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना दुगरी पुलिस ने विकास नगर के रहने वाले तेजिंदर सिंह की शिकायत पर करनैल सिंह नगर के गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पर केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...