अवि-विश्वराज का अर्धशतक, अंतिम सेशन में तीन विकेट गिरे
रणजी ट्राॅफी फाइनल के पहले दिन सौराष्ट्र और बंगाल के बीच अच्छी भिड़ंत देखने को मिली। सौराष्ट्र ने पहले अच्छी शुरुआत की और स्कोर दो पर विकेट पर 163 रन था। लेकिन अंतिम सेशन में बंगाल के गेंदबाजों ने तीन विकेट लेकर शानदार वापसी की। पहले दिन का खेल खत्म होने पर सौराष्ट्र ने पांच विकेट पर 206 रन बना लिए थे। अर्पित 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। अवि बरोत (54) और हार्विक देसाई (38) ने पहले सेशन में विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाज दूसरे सेशन में आउट हुए। टी ब्रेक के बाद स्कोर दो विकेट पर 55 रन था। विश्वराज जडेजा (54) और अर्पित (23*) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। शेल्डन जैक्सन (14) को पोरेल ने आउट कर सौराष्ट्र को बड़ा झटका दिया। इसके बाद उतरे पुजारा (4*) तबीयत खराब होने के कारण रिटायर हर्ट हो गए। चेतन (5) को अाकाश दीप ने आउट किया और इसके साथ दिन का खेल खत्म हो गया। दूसरे दिन पुजारा अगर फिट हुए तो वे टीम का स्कोर 300 के पार ले जाना चाहेंगे।