पंचम अस्पताल में कराया जागरुकता लेक्चर
लुधियाना| विश्व किडनी दिवस पर पंचम अस्पताल में जागरुकता लेक्चर कराया गया। इसमें नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एसजेएस खुराना और सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किडनी को सेहतमंद रखना है तो शुगर और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहिए। यह दोनों बीमारियां किडनी की दुश्मन हैं। शुगर की वजह से जहां किडनी का फंक्शन प्रभावित होता है। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी पर दबाव बढ़ता है और यह किडनी फेल्योर का कारण बन जाता है।