ग्लूकोमा के बारे में जागरुकता फैलाने को अवेयरनेस पोस्टर रिलीज
लुधियाना| डॉ. रमेश सुपर स्पेशियलिटी आई और लेजर सेंटर लुधियाना के सहयोग से पुनर्जोत मिशन के स्वास्थ्य शिक्षा अभियान के तहत, अपरिवर्तनीय अंधापन, ग्लूकोमा के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए 8 मार्च से 14 मार्च 2020 तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह समारोह की शुरुआत की गई। पीजीआई के डायरेक्टर और आई स्पेशलिस्ट डॉ. जगत राम ने डॉ. रमेश सुपर स्पेशियलिटी आई और लेजर सेंटर लुधियाना में एक समारोह के दौरान ग्लूकोमा अवेयरनेस पर पोस्टर जारी किया। डॉ. जगत राम ने कहा कि ग्लूकोमा अब दुनिया में अपरिवर्तनीय अंधेपन का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की आयु के बाद, परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास, मधुमेह, नेत्र संबंधी आघात और लंबे समय तक स्टेरॉयड लेने वालों को अपरिवर्तनीय अंधापन का पता लगाने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नियमित रूप से विस्तृत आंखों की जांच करानी चाहिए।