मलकपुर में अवेयरनेस, स्क्रीनिंग कैंप
लुधियाना| डीएमसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से मलकपुर गांव की महिलाओं के लिए अवेयरनेस और स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। महिलाओं में किसी भी असामान्यता का पता लगाने के लिए अपने स्तनों की खुद जांच करने के लिए ये कार्यक्रम कराया गया। प्रिंसिपल डॉ. तृजा जीवन के मार्गदर्शन में कैंप लगाया गया। उन्होंने महिलाओं को उनके संपूर्ण स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर स्तनों की खुद जांच करना, महिलाओं के लिए स्तन कैंसर से प्रभावित होने की न्यूनतम संभावना को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण जांच उपकरण है। ऑब्सटेट्रिक और गायनाकोलॉजिकल विभाग की हेड निधि सागर ने कहा कि ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन किसी भी असामान्यता का पता लगाने के लिए उपयोगी और स्क्रीनिंग की महत्वपूर्ण तरीका है।