बाबा बालक नाथ की पैदल यात्रा 17 मार्च को
श्री माछीवाड़ा साहिब| सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ के पवित्र धाम के दर्शनों के लिए माछीवाड़ा से 125 से ज्यादा श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रघुनाथ सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर से 17 मार्च को रवाना होगा। इसकी तैयारियों और जत्थे के साथ जाने वाले श्रद्धालुओं की ओर से झंडे की पूजा और फेरी 15 मार्च को होगी।
मंदिर कमेटी के प्रधान विजय कौड़ा के मुताबिक पिछले 57 से ज्यादा सालों से लगातार चल रही यह धार्मिक परंपरा के तहत श्रद्धालु हर वर्ष चेत माह के पहले रविवार को हिमाचल के बाबा बालक नाथ मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए 5 दिन तक पैदल यात्रा कर बाबा जी की गुफा तक पहुंचते हैं।