पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हालात सुधरने तक ब्रेथ एनालाइजर पर लगाएं पाबंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के डर से रेलवे के लोको पायलट विभाग में दो दिन से विरोध जारी है। लोको पायलट ने ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल का विरोध किया है। कोरोना वायरस के हालात सामान्य होने तक इसका इस्तेमाल न करने की मांग उठाई। लोको पायलट विभाग में मंगलवार और बुधवार को रेल मुलाजिमों ने विरोध किया। उन्होंने खत लिखकर रेलवे अफसरों से मांग की कि हालात सामान्य होने तक ब्रेथ एनालाइजर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई जाए। फिलहाल किसी भी रेलगाड़ी को प्रभावित नहीं होने दिया गया है। सभी गाड़ियों की आवाजाही सामान्य ढंग से चल रही है। सुनवाई न होने पर बुधवार सुबह से हर लोको पायलट ने ड्यूटी जॉइन करने से पहले फॉर्म भरना शुरू कर दिया है। इसमें सीधे तौर पर लिखा कि अगर लोको के किसी कर्मचारी को कोरोना वायरस हुआ तो सीधे तौर पर इसका जिम्मेदार रेल प्रशासन होगा। इस सबके बाद भी रेलवे ने किसी भी लोको पायलट को बिना ब्रेथ एनालाइजर के ट्रेन चलाने की आज्ञा नहीं दी और पूरी जांच के बाद ही ड्यूटी जॉइन करवाई जा रही है।

हर लोको पायलट का ब्रेथ एनालाइजर में जांच करने के लिए अलग-अलग पाइप का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण कोरोना वायरस होने की कोई गुंजाइश नहीं। ऐसे में लोको पायलट गलत विरोध कर रहे हैं। किसी गाड़ी को प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा।
-तरुण कुमार, स्टेशन डायरेक्टर


ड्यूटी जॉइन करने से पहले करवानी पड़ती है जांच
खबरें और भी हैं...